शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान से बचाव और सुरक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड ने जानकारी दी कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तटबंधों की नियमित निगरानी करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौपालों व राहत शिविरों के स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।
बैठक में एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, वृद्धों, मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था रखने और प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे तक बाढ़ डेली रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। साथ ही, चिन्हित नौकाओं का सत्यापन करने, बिजली के खंभों व तारों को सुदृढ़ करने, आपातकालीन रास्तों का चिन्हांकन करने तथा सर्पदंश से बचाव हेतु चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत कैम्पों की स्थापना व संचालन में समन्वय बनाए रखने और बाढ़ से पूर्व ही सभी आवश्यक कार्रवाइयां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उप जिलाधिकारी मेहदावल सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार रामजी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, डॉक्टर मुबारक अली, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता और अखिलेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड