शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार और उसकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित जैती निवासी दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय तिराही मोड़ के पास से पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 284/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 61 और 87 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
प्रकरण की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब वादिनी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्त राहुल (पुत्र लालजी, निवासी जैती, बेलघाट, गोरखपुर) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर पाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार और सोनी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म की घटना कारित करने में भूमिका निभाई थी। मामले में मुख्य अभियुक्त राहुल को पुलिस 22 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए गए अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विशाल कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल दिव्यांशी श्रीवास्तव शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड