शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के थाना महुली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिहरपुर रोड स्थित पानी की टंकी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करणवीर सिंह के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय पशुपति सिंह उर्फ अजय सिंह का पुत्र है और जनपद संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम गड़सरपार का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का एक अदद अवैध देशी तमंचा (कट्टा) बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, कांस्टेबल आदित्य सिंह, कांस्टेबल आदर्श सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना महुली में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 296/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड