शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और जिन परियोजनाओं के लिए बजट मिल चुका है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, उनके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए ताकि काम में कोई रुकावट न आए। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर धीमी प्रगति वाले विभागों के अध्यक्षों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर गुणात्मक प्रगति लाने के लिए सचेत किया गया ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी योजना की प्रगति की भी ब्लॉकवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में बिना राशन कार्ड वाले परिवारों की शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की स्थिति की जांच की और आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय, श्रम, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान ऐप के जरिए पात्रता जांच कर स्वयं कार्ड बनाने की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर. के. पांडेय, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड