शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा तहसील में माननीय विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 142 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई, जिनमें से 31 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। धनघटा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से जिलाधिकारी ने 20 मामलों का संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया। माननीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि अधिकारीगण मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें, क्योंकि शासन फरियादियों की संतुष्टि के प्रति बेहद संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे और पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा सुनवाई की गई। वहां कुल 37 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया और 2 मामलों में स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार मेहदावल प्रियंका तिवारी उपस्थित रहीं। वहीं, खलीलाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सुनवाई हुई, जहां कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया और 5 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी और तहसीलदार आनंद ओझा उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड