शुरू न्यूज़
सनातन धर्म के प्रवर्तक और उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (बदरीनाथ) पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में आगमन हुआ, जहां श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव के नेतृत्व में महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शंकराचार्य जी का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराज जी के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपा नेता केडी यादव ने कहा कि जिस तरीके से महाराज जी गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित कराने के संकल्प के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में अलख जगा रहे हैं, उससे हर नागरिक को जुड़ना चाहिए और उनके इस कारवां को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान केडी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड