शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा में ओबरी थाना क्षेत्र के घाटा का गांव में सोमवार को तेज रफ्तार के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक कार और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त कार के एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ी जनहानि होने से बच गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बांसिया निवासी कालूसिंह सोलंकी अपनी पिकअप लेकर सागवाड़ा से अपने घर लौट रहे थे। जब वे घाटा का गांव में पेट्रोल पंप से पहले गांव की ओर मुड़ने वाले मार्ग के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गलत दिशा में जाकर पिकअप से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के फ्रंट एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे आगे बैठे चालक और अन्य व्यक्ति का गंभीर चोटों से बचाव हो गया, जबकि कार की पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति और पिकअप चालक कालूसिंह सोलंकी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर ओबरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड