राह में मिला रुपयों से भरा बैग, युवकों ने पुलिस को सौंपा
सादड़िया कस्बे में गुरुवार रात राह चलते दो युवकों को रुपयों से भरा बैग मिला। बैग में 3 लाख 13 हजार 850 रुपए रखे हुए थे। दोनों युवकों ने बैग मिलने की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों और दोनों युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सरथूना चौकी प्रभारी शम्भू सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच की। जानकारी के अनुसार सादड़िया निवासी शैलेश पिता माधु बरांडा और दिनेश पिता रामा गुरुवार रात करीब 8 बजे राह से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक बैग दिखाई दिया। दोनों युवकों ने बैग खोलकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में रुपए रखे हुए थे। रुपए मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने मम्मी-पापा को दी। इसके बाद अपने बड़े पापा कांतिलाल बरांडा को भी मामले की जानकारी दी।
परिजनों और दोनों युवकों ने मामले की सूचना सरथूना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शम्भू सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें कुल 3 लाख 13 हजार 850 रुपए मिले। पुलिस ने राशि के संबंध में जानकारी जुटाई तो रुपए के मालिक का पता चला। इसके बाद पुलिस ने बैंक बीसी राजेश कुमार डामोर को धंबोला थाना बुलाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बैग में मिले 3 लाख 13 हजार 850 रुपए राजेश कुमार डामोर को सुपुर्द कर दिए। रुपयों से भरा बैग मिलने के बाद उसे पुलिस को और बाद मे रु ke मालिक बैंक बीसी राजेश डामोर को सौंपने पर शैलेश और दिनेश की ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड