सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का आरोपी, चेहरा भी साफ नजर आया
सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का आरोपी, चेहरा भी साफ नजर आया
सांवरिया इंटरप्राइजेज में बीती रात चोरी, फुटेज में वारदात करते दिखा चोर
धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में बीती रात सांवरिया इंटरप्राइजेज में चोरी की घटना सामने आई। चोरी की पूरी वारदात प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रतिष्ठान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें चोर दुकान के अंदर प्रवेश कर सामान चोरी करता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड