शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर ने रविवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के इस खास मौके पर निवर्तमान थानाधिकारी देवेन्द्र देवल सहित थाने के पूरे पुलिस स्टाफ ने नव नियुक्त थानाधिकारी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाधिकारी चंद्रशेखर ने साफ किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और अपराधियों पर पैनी नजर रखकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और मॉडिफाइड (पावर) बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि सड़क हादसों में युवाओं की जान बचाई जा सके। इस दौरान पत्रकार मुकेश आर. पंड्या और महेश्वर चौबीसा ने भी नव नियुक्त थानाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की। थानाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर धंबोला में एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड