शुरू न्यूज़
चौरासी क्षेत्र के बांसिया कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक विधवा महिला पिछले 15 दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर है। कस्बे की निवासी मोगी देवी यादव के घर के सामने लगा विद्युत पोल पूरी तरह झुक जाने से उनके घर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मोगी देवी घर पर अकेली रहती हैं, क्योंकि उनके बच्चे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और घर में कोई दूसरा कमाने वाला सदस्य नहीं है। बिजली न होने के कारण रात के समय उनका पूरा घर अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे उन्हें गर्मी, बारिश और रोजमर्रा के घरेलू कामकाज निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित महिला ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत को कई बार शिकायतें कीं और ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। मोगी देवी का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है; पिछले कुछ वर्षों से भी इसी तरह पोल झुकने के कारण उनके घर की बिजली कई-कई दिनों तक बंद रहती थी। कुछ महीने पहले विभाग ने उसी स्थान पर दोबारा पोल खड़ा किया था, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण पोल फिर से झुक गया और बिजली गुल हो गई।
प्रशासन और विभाग की इस अनदेखी से परेशान होकर विधवा महिला ने झुके हुए पोल को तत्काल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी विभाग से संवेदनशीलता दिखाने और इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड