पंथाल गांव में कपास की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने 2505 गाँजे के हरे पौधे किये जब्त; कीमत करीब 40 लाख रुपए
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत डीएसटी एवं बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने पंथाल गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कपास की फसल की आड़ में उगाई जा रही गांजे की फसल पकड़ी है। पुलिस ने खेत से 2505 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन करीब 280 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार डीएसटी प्रभारी मोहपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंथाल निवासी नरसी पिता दला ताबियाड़ ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर डीएसटी व बिछीवाड़ा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। इस दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत मालिक पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और फरार हो गया। पुलिस ने जब्त पौधों को बिछीवाड़ा थाने में सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड