नागौर में संतोष टाक की ऐतिहासिक जीत, 55 वोट लेकर भाजपा का परचम
नागौर नगर परिषद में भाजपा की जबरदस्त फील्डिंग, कांग्रेस के दीपक सैनी को मिले 5 मत
नागौर,,नागौर में संतोष टाक की ऐतिहासिक जीत, 55 वोट लेकर भाजपा का परचम नागौर नगर परिषद में भाजपा की जबरदस्त फील्डिंग, कांग्रेस के दीपक सैनी को मिले 5 मत नागौर नगर परिषद के सभापति चुनाव में भाजपा की संतोष टाक ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 60 में से 55 मत हासिल किए। कांग्रेस के सभापति पद के उम्मीदवार दीपक सैनी को महज 5 मत मिले। चुनाव से पहले भाजपा की ओर से संतोष टाक के पक्ष में मजबूत रणनीति बनाई गई। निर्दलीय पार्षदों के साथ कांग्रेस के कई पार्षदों को भी अपने खेमे में शामिल करने में भाजपा सफल रही। इसका सीधा असर सभापति चुनाव के परिणाम में दिखाई दिया।
दूसरी ओर कांग्रेस अपने पार्षदों को एकजुट रखने में सफल नहीं रही। कांग्रेस के कई पार्षद भाजपा खेमे में चले गए। ऐसे समय में युवा और दूसरी बार पार्षद चुने गए दीपक सैनी ने मैदान में उतरकर कांग्रेस की ओर से सभापति पद की चुनौती पेश की।
नागौर में भाजपा की 55 मतों की जीत ने स्थानीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस के लिए महज 5 मतों का आंकड़ा पार्टी के भीतर संगठन और पार्षदों की एकजुटता को लेकर सवाल खड़े करता है। मूंडवा में भाजपा का उलटा प्रदर्शन वहीं दूसरी ओर मूंडवा नगर पालिका के सभापति चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बिल्कुल उलटी तस्वीर सामने आई। यहां भाजपा को शून्य मत मिलने की बात सामने आई है। यदि अंतिम आधिकारिक परिणाम भी यही है, तो नागौर में 55 मतों की ऐतिहासिक जीत और मूंडवा में शून्य मत—एक ही क्षेत्र में भाजपा के दो बिल्कुल अलग परिणाम राजनीतिक चर्चा का विषय बन गए हैं। नागौर में 55 वोट की रिकॉर्ड जीत, मूंडवा में शून्य—स्थानीय निकाय राजनीति के दो अलग-अलग चेहरे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड