सीमलवाड़ा में खेलों के महासंग्राम का आगाज, उद्घाटन में दो घंटे की देरी से खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी
70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिलेभर के खिलाड़ी जुटे, क्रिकेट सहित छह खेलों में दिखाएंगे दमखम
सीमलवाड़ा। पीएमश्री श्री मणीलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा तथा ब्राइट डे स्कूल धम्बोला-सीमलवाड़ा में 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं का समापन 23 सितंबर बुधवार को दोपहर 1 बजे होगा। क्रिकेट, तैराकी, शतरंज, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस और मलखम्ब सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में राजनीतिक विवाद, समापन में सांसद-विधायक को बुलाने पर सहमति
प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर पीएमश्री विद्यालय में राजनीतिक विवाद भी सामने आया। विद्यालय की ओर से जारी निमंत्रण पत्रिका में उद्घाटन समारोह में चौरासी के निवर्तमान प्रधान एवं विधायक प्रत्याशी कारीलाल ननोमा को मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना को अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं समापन समारोह में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा को मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी को अध्यक्ष के रूप में दर्शाया गया था।
भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निमंत्रण पत्रिका में सांसद राजकुमार रोत एवं विधायक अनिल कटारा को अतिथि के रूप में शामिल नहीं किए जाने पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन समारोह का विरोध करते हुए धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इससे विद्यालय परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा, तहसीलदार राजकुमार सारेल, डिप्टी मदनलाल विश्नोई और थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया सहित अधिकारियों ने भारत आदिवासी पार्टी के दिनेश रोत, भरत डेंडोर, कमलेश डेंडोर, शांतिलाल रोत और जिशान डमरी सहित कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
समझाइश के बाद समापन समारोह में सांसद राजकुमार रोत एवं विधायक अनिल कटारा को आमंत्रित करने पर सहमति बनी। इसके बाद उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
दो घंटे देरी से शुरू हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों को हुई परेशानी
पीएमश्री श्री मणीलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों के समय पर पहुंचने के बावजूद करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। लंबे समय तक उद्घाटन समारोह का इंतजार करने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानी को देखते हुए अतिथियों ने स्वागत में पगड़ी पहनाने से भी मना किया। मुख्य अतिथि कारीलाल ननोमा, अध्यक्ष ईश्वरलाल लबाना, उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा और डिप्टी मदनलाल विश्नोई को ही पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि कारीलाल ननोमा एवं अध्यक्ष ईश्वरलाल लबाना ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने परेड की सलामी ली और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।
दोनों आयोजन स्थलों पर अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
ब्राइट डे स्कूल धम्बोला-सीमलवाड़ा में भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। स्कूल निदेशक कीर्ति पंड्या ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। ब्राइट डे स्कूल में संस्थाप्रधान नरेंद्र सिंह चौहान ने निर्णायक टीम का परिचय कराया। स्वागत उद्बोधन कीर्ति पंड्या ने दिया। आभार मयंक उपाध्याय ने दिया ओर आभार साक्षी कलाल, प्रिशिला लेपचा ने किया। मुख्य निर्णायक रमिला मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 102 टीमें ओर 301 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। वहीं पीएम श्री मणिलाल पंड्या राउमावि सीमलवाड़ा में मुख्य निर्णायक रविशंकर पाटीदार ने बताया कि उद्घाटन मैच क्रिकेट में फ्लावर किड्स सागवाड़ा ओर लोटस पादेडी बड़ी के बीच खेला गया जिसमें लोटस पादेडी बड़ी की टीम विजई रही।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार,मंडल अध्यक्ष परेश कुमार पाटीदार, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, कुंआ मंडल अध्यक्ष मगनलाल डामोर, सीसीबी चैयरमैन गोवर्धन पाटीदार , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पीटीए अध्यक्ष देवीलाल कलाल, रतन सिंह चौहान, ईश्वर लाल लबाना, ईश्वर लाल विहात, सेवानिवृत्त सीबीईओ लक्ष्मण लाल डामोर, भरत त्रिवेदी, प्रेमनाथ कलासुआ, लोकेंद्र सिंह चौहान और देवेंद्र दर्जी, करण लबाना, पुखराज लबाना, दिलीप डामोर सहित अतिथि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सह संरक्षक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नीरज कुमार जोशी, ब्लॉक संयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार कोठारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, धनपाल भोई, प्रवीण पाटीदार, विभा पंड्या सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
23 सितंबर को होगा समापन समारोह
चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार 23 सितंबर को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल भावना का विकास करना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड