राजाखेड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे कांग्रेस के 21 पार्षद,रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ,कल होगा पालिका अध्यक्ष का चुनाव
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में सोमवार 21 सितंबर को होने वाले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित 21 पार्षद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजाखेड़ा पहुंचे।
राजाखेड़ा विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा के साथ ये पार्षद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां तहसीलदार दीप्ति देव और एसडीएम सुशीला मीणा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद सभी 21 नवनिर्वाचित पार्षद विधायक रोहित बोहरा के साथ गाड़ियों में बैठकर एसडीएम कार्यालय से रवाना हो गए। तहसीलदार दीप्ति देव ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के 21 और भाजपा के एक पार्षद ने शपथ ली है।
नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अब 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी।
अध्यक्ष पद ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 6 से चुनी गई अंजलि को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने वार्ड संख्या 28 से जीतीं पूनम सोनी को मैदान में उतारा है।
वार्ड पार्षद चुनाव में अंजलि ने भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी को 205 वोटों से हराया था। जबकि पूनम सोनी ने कांग्रेस के सतीश को 32 वोटों से पराजित किया था।
14 सितंबर को हुई पार्षद चुनाव की मतगणना के अनुसार राजाखेड़ा के 35 वार्डों में कांग्रेस को 23, भाजपा को 9, निर्दलीय को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है। अध्यक्ष पद के बहुमत के लिए 18 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने से उसका बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड