शुरू न्यूज़
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार को हुई तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और भय का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं के बाद से ही स्थानीय व्यापारियों और आमजन में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापार मंडल ने पुलिस और प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने गुरुवार सुबह पुलिस चौकी टाउन के पास इकट्ठा होकर स्वेच्छिक रूप से अपने बाजार बंद रखे। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन ने बताया कि व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बाइक सवार अज्ञात बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद न होने के कारण ऐसे आपराधिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से तुरंत बदमाशों को पकड़ने और कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड