शुरू न्यूज़
करौली जिला कारागृह में धौलपुर के 68 वर्षीय विचाराधीन बंदी कलुआ गुर्जर, निवासी कालीतीर, सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर की मृत्यु हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी जान चली गई।
बंदी की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कलुआ गुर्जर 27 साल पुराने एक मामले में विचाराधीन थे और वह दस्यु जगन गुर्जर के साले थे। परिवार का आरोप है कि वे आठ दिन पहले जेल में कलुआ से मिलकर गए थे, तब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उन्होंने यह भी बताया कि जेल से उन्हें बीच में कलुआ की तबीयत खराब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। परिवारीजनों के अनुसार, उन्हें पिछली रात जेल से फोन करके कलुआ की तबीयत खराब होने से हुई मौत के बारे में बताया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड