शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के धनघटा, संत कबीर नगर में हरैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए 504 करोड़ रुपये की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता सामग्री का वितरण कर सरकारी योजनाओं को नई गति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर हरैया के विधायक अजय सिंह ने उन्हें गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंच से विधायक अजय सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। इस आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां दूर-दराज के गांवों से हजारों लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए एकत्रित हुए और पूरा पंडाल विकास के नारों से गूंज उठा।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा और विकास कार्यों की श्रृंखला के माध्यम से एक कड़ा संदेश दिया। यह कार्यक्रम विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड