(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा। समाज के विभिन्न वर्गों को निजी संसाधनों से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चर्चित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि ने अधिवक्ता समुदाय के लिए एक और सराहनीय पहल की है। धनघटा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए नील मणि द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित सात टीन शेड का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जनपद बार एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान तहसील परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प के बल पर नील मणि ने सेवा भाव की जो मिसाल पेश की है, वह समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बिड़हर घाट सहित क्षेत्र में निजी संसाधनों से कराए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की ऐसी भावना से समाज के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि एवं खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नील मणि ने सियासत में सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने संघर्ष और कर्मठता के बल पर क्षेत्र को संवारने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के उनके प्रयास प्रशंसनीय हैं। निजी संसाधनों से समाज के विभिन्न वर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का उनका प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।
जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने नील मणि द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए गए कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए जिले के सृजन में उनके योगदान और संघर्ष को भी याद किया।
कार्यक्रम से पूर्व धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि एवं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर तहसील बार अध्यक्ष दिलीप राय, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, घनश्याम मौर्य, प्रेम नारायण मिश्रा, मिठाईलाल, जयप्रकाश राय, प्रभुनाथ यादव, बलराम यादव, दशरथ चौहान, हनुमान चौधरी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल, विप्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड