संतकबीरनगर- सेवा और समर्पण की मिसाल बने नील मणि, धनघटा में अधिवक्ता हित में रचा नया इतिहास।
धनघटा तहसील परिसर में सोमवार को सेवा, समर्पण और अधिवक्ता हित का एक नया इतिहास लिखा गया। युवा समाजसेवी नील मणि द्वारा अपने निजी संसाधनों से लाखों की लागत से निर्मित सात अधिवक्ता टीन शेड चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित चैंबरों का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, “नील मणि ने जो कार्य किया है वह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के हित में सोचना और उसे धरातल पर उतारना, वास्तव में काबिले तारीफ है।”
पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, “नील मणि ने धनघटा में सेवा भाव की एक जीवंत मिसाल पेश की है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।”
तहसील परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से जूझना पड़ रहा था। धूप और बारिश में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नील मणि की इस पहल के बाद अधिवक्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने नील मणि के इस योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड