संतकबीरनगर- नई परियोजनाओं की व विकास की लिख रही है नयी इबारत खलिलावाद विधानसभा अंकुर राज तिवारी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से पहले विधानसभा खलीलाबाद की स्थिति बद से बदतर थी, लेकिन आज क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। खलीलाबाद में बहुप्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिली है। नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास पर की गयी सोच और डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है।
अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खलीलाबाद क्षेत्र को आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड