संतकबीरनगर- में प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति और विकास का लिया संकल्प।
संत कबीर नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में उल्लास और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने परेड कर सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और सैकड़ों क्रांतिकारियों के बलिदान की वजह से आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और देशसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं।
मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संत कबीर नगर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं। बेटियों की शिक्षा, महिलाओं के स्वावलंबन, किसानों की आय बढ़ाने और गरीबों को आवास देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हमें विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करना है। उन्होंने सभी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की। अंत में राष्ट्र की उन्नति और सभी नागरिकों के सुखी जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड