आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती
आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित भव्य “कलश वंदन यात्रा” में सम्मिलित होकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु महाराज के श्रीचरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभाकर दुबे जी, श्री विजय बहादुर सिंह जी, श्री राजू पांडे जी, श्री शिव वचन प्रसाद जी, श्री रोशन सिंह जी, श्री राहुल राज जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कलश वंदन यात्रा में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समता, मानवता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच तथा भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और हमें एक समरस, न्यायपूर्ण एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
आइए, गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, समान अवसर और न्याय पहुंचाने का संकल्प लें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड