डोहरिया में आज भी जिंदा है 42 की क्रांति, 9 शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर, विधायक ने फहराया तिरंगा।
पाली/ सहजनवा
विकास खण्ड पाली क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक डोहरिया कला पर रविवार को 1942 की क्रांति के 9 अमर शहीदों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ याद किया गया। 23 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आह्वान पर हुई जनसभा पर अंग्रेजों ने गोलियां चला दी थीं, जिसमें क्षेत्र के 9 वीरों ने शहादत दी थी।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदों के परिजनों द्वारा शहीद स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला रहे। उन्होंने शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सबसे गौरवशाली क्षण रहा जब सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिला पुलिस के गार्ड ने बैंड की धुन के साथ शहीदों को ऑनर्स सलामी दी। सलामी के साथ ही पूरा परिसर अमर शहीद अमर रहें के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर एसडीएम सहजनवां नमन मेहता, हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित ग्रामीण और शहीदों के परिजन मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड