324 विधानसभा सहजनवा में आज सभी सम्मानित समाजवादी साथियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित मासिक बैठक में
324 विधानसभा सहजनवा में आज सभी सम्मानित समाजवादी साथियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित मासिक बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने, आगामी चुनावों की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी साथियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव साझा किए और संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने, समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प दोहराया।
बैठक में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों के हितों से जुड़े विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। विश्वास है कि मजबूत संगठन, निरंतर जनसंपर्क और जनता के सहयोग से समाजवादी विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
सभी सम्मानित साथियों की सक्रिय उपस्थिति, बहुमूल्य सुझावों एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए हृदय से आभार।
जय समाजवाद! जय हिंद!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड