ग्राम समिति की बैठक में ग्रामीण समस्याओं के समाधान का लिया गया संकल्प
पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सुरदही में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम पंचायत भवन में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रास्ते, मेड़, नाली, पानी के बहाव तथा बच्चों के आपसी विवाद जैसी समस्याओं पर चर्चा कर उनके शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया जाएगा।
ग्राम समिति की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर पुलिस अथवा अन्य विभागों तक मामला पहुंचने से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार दोनों पक्षों को थाने बुलाए जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता और विवाद और अधिक जटिल हो जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान आपसी सहमति, संवाद और भाईचारे के माध्यम से किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन में बैठक कर विवादों को गांव स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में अभिभावकों की सहमति से गांव के कुछ गणमान्य व्यक्तियों का चयन किया जाएगा, जो विवादों में मध्यस्थता कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास करेंगे। ग्राम समिति द्वारा ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी फिरोज खान ने कहा कि गांव की एकता और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। छोटे विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास होना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर ऋषि कपूर, मंटू कुमार, राजवंत, सूरज कुमार, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड