Gen Alpha के ‘डेंजरस स्वैग’ के आगे गांव के बड़े उम्र के लोग हुए पस्त!
गांव की सड़क पर जब लोगों ने टाइमपास के लिए एक छोटे से बच्चे को रोककर कहा, “इस सड़क पर मत चलो”, तो उन्हें लगा था बच्चा सहम जाएगा। आखिर AI और डिजिटल दौर की यह ‘Gen Alpha’ पीढ़ी है, पर लोग यह भूल गए थे कि यह बच्चा सीधा ‘अपग्रेटेड वर्जन’ है! जिसे लोग जानबूझकर कर उकसाते है।
लोगों के टोकते ही बच्चे ने तुरंत पलटकर सीधे 90s वाले अंदाज में पूछा—”ये सड़क तुम्हारे बाप की है क्या, जो नहीं चलेंगे?”
बात संभालने के लिए बड़ों ने उसे दूसरी तरफ जाने को कहा, तो AI युग के इस ‘छोटे डॉन’ ने अपनी तोतली आवाज में ऐसा गजब का तेवर दिखाया कि गालियों की बौछार के साथ बोल पड़ा—”हम तो यहीं रहेंगे, तुम जाओ! तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे?”
मासूम तोतली आवाज में ऐसा धाकड़ एटीट्यूड और नो-फिल्टर जवाब सुनकर राह चलते लोग स्तब्ध रह गए। अब गांव में चर्चा है कि AI के जमाने वाले बच्चे डांट से डरते नहीं, बल्कि बड़ों का ‘सिस्टम रीसेट’ करने का दम रखते हैं!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड