रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को दबोचा
विद्युत चोरी केस में मदद के नाम पर मांगे थे चार हजार रुपये, हाईस्कूल चौक पर रंगेहाथ गिरफ्तारी
नरकटियागंज। नरकटियागंज में निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना के एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी हाईस्कूल चौक के पास से की गई। आरोप है कि एएसआई ने हरदी टेढ़ा निवासी अमृत कुमार से विद्युत चोरी के मामले में मदद करने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश माधव ने बताया कि अमृत कुमार ने इस संबंध में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया गया कि सोमवार को अमृत कुमार द्वारा एसआई उपेंद्र विद्यार्थी को रिश्वत की रकम देने की सूचना निगरानी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने हाईस्कूल चौक के आसपास जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई ने चार हजार रुपये लिए, निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड