रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

झाड़ियों में डूबी माइनर, सूखने लगीं फसलें

उपेंद्र राज

रिठुआखोर माइनर में झाड़ियां, किसानों को नहीं मिल रहा सिंचाई का पानी
पाली, गोरखपुर। पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव से होकर गुजरने वाली सरयू नहर की माइनर की सफाई तो कर दी गई, लेकिन कुछ ही समय में माइनर में फिर से घनी झाड़ियां उग आई हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जगह यह पहचानना भी मुश्किल हो गया है कि नहर कहां है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के बावजूद अब तक माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसानों की धान सहित अन्य फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष नहर की सफाई पर सरकारी धन खर्च होता है, लेकिन समय पर पानी नहीं आने से किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द माइनर की दोबारा सफाई कराने और उसमें पानी छोड़े जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में अपनी बात रखने वालों में हीराम यादव, राम सिंह, जतन यादव, गोलू सिंह, रामनाथ सिंह, परीखन राम, ललित राम और उजागीर सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी