व्यापारी ने दबंगो पर कर्मचारियों संग मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया,एसएसपी से मिलकर व्यापारियों ने की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी कलीम अहमद ने एसएसपी गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर बताया कि महेवा सब्जी मंडी में वह आलू-प्याज का व्यापार करते है।उनकी दुकान के सामने शुभम, शिब्बो पुत्रगण ओम प्रकाश व ओम प्रकाश पुत्र पटेश्वरी निवासीगण सुरजकुण्ड,थाना तिवारीपुर की दुकान है।जो मनबढ़ और झगड़ालू प्रवृत्ति के लोग है।हमारे कर्मचारियों से दुकान के सामने गाडी खड़ा करने को लेकर यह रंजिश रखते है।तथा रोज-रोज बेवजह गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते है।बीते 21 अगस्त को शाम करीब 6 बजे हमारे कर्मचारी दुकान की सफाई कर के अपने दुकान के पास कुड़ा इकटठा किए थे,उसी समय शुभम,शिब्बो और ओमप्रकाश दर्जनों लोगो के साथ दुकान के पास पहुचकर,गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए,कर्मचारियों को मारने पीटने लगे,किसी तरह जान बचाकर कर्मचारी वहा भागे।रात 8:00 बजे हमारे कर्मचारी दुकान बन्द करके अपना खाना बनाने के लिए राशन का सामान लेने जा रहे थे।तभी घात लगाए,हमलावरों ने कर्मचारी छोटे लाल,सीताराम व राजेश को जान से मारने के उद्देश्य से दौड़ा लिया। किसी तरह वहां से भाग कर कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई।व्यापारी ने कहा कि दबंगों द्वारा बार-बार गाली गलौज करने और मारने पीटने की घटना से हमारे कर्मचारी पूरी तरीके से भयभीत है।यह लोग लगातार जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड