गोरखपुर ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मातम /बांसगांव में पोखरे में नहाते समय तीन बच्चे डूबे,अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में नागपंचमी के पावन पर्व पर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के पोखरे में स्नान करने गए तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने तीनों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, नागपंचमी के अवसर पर गांव के बच्चे पास ही स्थित पोखरे में स्नान करने गए थे।स्नान के दौरान खेलते-खेलते तीन किशोर—साचिन (15), अनुज (14) और हरीश (14)—अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे।बच्चों को छटपटाता देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण पोखरे की तरफ दौड़े।पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) बांसगांव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।पोखरे से निकाले जाने के बाद तीनों किशोरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।हालांकि,तब तक बहुत देर हो चुकी थी।अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
त्योहार के दिन हुए इस हादसे से बदौली बाबू गांव की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट- दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड