स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 2, बाबा राघव दास नगर के सेमरा नंबर 1 में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि अविनाश पासवान ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद फीता काटकर फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया।
इस दौरान युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पीतांबर पासवान, प्रमोद सिंह चौहान, सुशील चौहान, श्याम चौहान और दीपचंद चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस खेल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उत्साह से भरा रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड