महिला से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, परिवार पर हमला;पार्षद से भी मारपीट का आरोप
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मनबढ़ों की दबंगई का मामला सामने आया है।यहा सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े परिवार की महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है।विरोध करने पर महिला,उसके पति और बेटे पर हमला कर जान से मारने की कोशिश का भी गम्भीर आरोप लगाया गया है।इतना ही नहीं,बीच बचाव करने आये वार्ड 58 के पार्षद पर भी मनबढ़ों ने हमला कर दिया।इस प्रकरण में गोरखनाथ पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है,जहां दिन में करीब 2 बजे रसूलपुर भट्टा में विवाद की शुरुआत हुई। आरोप है कि अमित के साथ आए मनबढ़ों ने महिला के साथ छेड़खानी की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए।इसके बाद रात करीब 11 बजे भी घटना को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई।महिला,उसके पति और बेटे पर हमला किए जाने का आरोप है। वहीं वार्ड संख्या 58 के पार्षद के साथ भी मारपीट और हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड