धनघटा में अधिवक्ताओं के लिए 7 टीन शेड चैंबर का भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने की नील मणि की सराहना
धनघटा। तहसील परिसर धनघटा में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित सात नए टीन शेड (अधिवक्ता चैंबर) का सोमवार को भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि द्वारा लाखों रुपये की लागत से कराए गए इस निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया।
जनप्रतिनिधियों और समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नील मणि ने अपने निजी संसाधनों से समाज और अधिवक्ता वर्ग के लिए जो सेवा कार्य किया है, वह बेहद सराहनीय है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प शक्ति से अन्य जनप्रतिनिधियों व युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नील मणि का यह प्रयास क्षेत्र की राजनीति में सेवा भाव का एक नया अध्याय जोड़ेगा। वहीं, जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जिले के गठन में नील मणि के योगदान को भी रेखांकित किया।
फूल-मालाओं से हुआ अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में नील मणि एवं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत फूल-माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तहसील बार अध्यक्ष दिलीप राय, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, बद्री यादव, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड