पौली चौराहे पर भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
लाखों रुपये का सामान जलने से दुकानदारों को भारी नुकसान
धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग स्थित पौली चौराहे पर रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड