बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बांटी गई दवाइयां
धनघटा, संतकबीरनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
बाढ़ के चलते क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में इन दिनों वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शुद्ध एवं उबला हुआ पानी पीने, आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव करने की अपील की। साथ ही किसी तरह के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई।
शिविर में दवाइयों का वितरण होने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सावधानी और समय पर उपचार ही बीमारियों से बचाव का बेहतर उपाय है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड