नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण
धनघटा में सात टीन शेड चैंबर अधिवक्ताओं को समर्पित
संतकबीरनगर। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने अपने निजी संसाधनों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। तहसील परिसर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सात टीन शेड चैंबरों का सोमवार को भव्य लोकार्पण हुआ।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जनपद बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में चैंबरों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान तहसील परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नीलमणि ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प के बल पर सेवा भाव की जो मिसाल कायम की है, वह जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बिड़हर घाट सहित क्षेत्र में निजी संसाधनों से कराए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण को ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि नीलमणि के सेवा और समर्पण के भाव से समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नीलमणि सियासत में सेवा भाव की अद्भुत मिसाल हैं। अपने संघर्ष और कर्मठता के बल पर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए उनका प्रयास प्रशंसनीय है। निजी संसाधनों से समाज के विभिन्न वर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की उनकी पहल आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी।
जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण नीलमणि की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने जनपद के सृजन में नीलमणि के संघर्ष और योगदान को भी याद किया।
इससे पूर्व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि एवं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल, विप्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लाल शरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड