पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि की मौजूदगी में होगा तहसील परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन
धनघटा/संतकबीरनगर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के तत्वावधान में तहसील परिसर में बाउंड्रीवॉल के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित 7 अंडरटेन रोड के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि की प्रमुख भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 11 बजे तहसील बार परिसर धनघटा में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी शामिल होंगे।
तहसील परिसर में बाउंड्रीवॉल के जीर्णोद्धार और नवनिर्मित सड़क के निर्माण से परिसर की सुविधाओं एवं आवागमन व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर तहसील बार एसोसिएशन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम में तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के अध्यक्ष दिलीप राय सहित अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड