डीएम की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, विभागीय योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाने के दिए गए निर्देश।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड, श्रम कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान ऐप से स्वयं पात्रता की जांच कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है, इसका भी प्रचार प्रसार किया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एस0के0 तिवारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड