एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित हुई टीचर्स पेरेंट्स मीटिंग, सत्र के पहले पड़ाव पर नौनिहालों का शानदार प्रदर्शन
– अपने पाल्यों का शैक्षणिक उन्नयन देख अभिभावकों के खिले चेहरे
– अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के मार्ग को चुने नौनिहाल – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी
– बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने की टीचर्स, पैरेंटस और स्टूडेंट्स की है संयुक्त जिम्मेदारी – राकेश चतुर्वेदी
संतकबीरनगर।
जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शनिवार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र का पहला शिक्षक अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। शैक्षणिक सत्र के पहले पड़ाव पर ही अपने पाल्यों का शैक्षणिक उन्नयन देख अभिभावक भी हर्षित नजर आए। चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने रैंकर्स छात्रों को पुरस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया। अभिभावकों को शिक्षकों ने उनके पाल्यों की कमियों और अच्छाइयों से अवगत कराया। चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का परिवेश कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। इस दौर में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लगाए कठिन परिश्रम करना होगा। डा चतुर्वेदी ने प्ले वे से लेकर 12 तक के सभी रैंकर्स को अपने तैयारियों में निरंतरता लाने की सलाह दिया। उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें लगाते प्रेरित करने की सलाह दिया। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नौनिहालों के कैरियर को बुलंदी पर पहुंचाने के लिए मैनेजमेंट पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नौनिहालों को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिए टीचर्स, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स तीनों को मिलकर संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा। श्री चतुर्वेदी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संस्थान के योग्य एवं प्रशिक्षित टीचर्स पूरी तरह संकल्पित हैं। इससे पहले चीफ गेस्ट सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थक स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अजय मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया सहित तमाम टीचर्स और पैरेंट्स मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड