रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली थाने में साइबर प्रशिक्षण, त्वरित कार्रवाई पर जोर

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

थाना महुली में साइबर टीम को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, त्वरित कार्रवाई पर जोर

साइबर अपराध में समय ही सबसे महत्वपूर्ण हथियार, पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर दिया गया बल
संतकबीरनगर।
साइबर अपराध की बढ़ती चुनौती से निपटने और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना महुली में विशेष साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं साइबर टीम ने थाना महुली की साइबर टीम तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से प्रभावी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल की जाने वाली कार्रवाई, पीड़ित के खाते से निकली धनराशि को समय रहते ट्रेस एवं फ्रीज कराने तथा पीड़ित की धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही लिंकिंग, MRM एवं GRM की कार्यप्रणाली, उपलब्ध तकनीकी माध्यमों के सही उपयोग तथा साइबर अपराध में धनराशि को ट्रैक करने के तरीकों के बारे में भी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
अधिकारियों ने NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायतों के पंजीकरण, निगरानी एवं समयबद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई। वहीं साइबर अपराध से जुड़े मामलों में डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, उनका विश्लेषण करने तथा विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में साइबर अपराध पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और लगातार फॉलोअप रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि साइबर ठगी के बाद प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। शिकायत को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखते हुए त्वरित तकनीकी कार्रवाई करना प्रभावी साइबर पुलिसिंग की कुंजी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से थाना महुली की साइबर टीम के तकनीकी ज्ञान एवं कार्यक्षमता को मजबूती मिली। पुलिसकर्मियों को बदलते साइबर अपराधों के अनुरूप स्मार्ट, संवेदनशील एवं परिणामपरक पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी