रास्ते में मिला मोबाइल महुली पुलिस ने बरामद कर वास्तविक स्वामी को लौटाया
मोबाइल वापस पाकर खिले स्वामी के चेहरे पर खुशी, पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की हुई सराहना
संतकबीरनगर।
थाना महुली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रास्ते में गिरा मिला मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल वापस कर दिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद स्वामी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने महुली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को रास्ते में मोबाइल फोन मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी की पहचान करने के लिए आवश्यक प्रयास किए।
पुलिस के प्रयास से मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पहचान कर उन्हें थाना महुली बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर स्वामी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने महुली पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया।
महुली पुलिस की इस पहल को आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जरूरत के समय आमजन की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड