विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयासों से मेहदावल को बड़ी सौगात, 8.30 किमी सड़कों के लिए ₹8.28 करोड़ मंजूर
मेहदावल। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में मेहदावल विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। मेहदावल विधायक अनिल तिवारी जी के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (CMGSY) के अंतर्गत 8.30 किलोमीटर लंबी पांच प्रमुख संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए ₹8.28 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजनाओं के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹2.77 करोड़ से अधिक की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ गांवों और मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का रास्ता साफ हुआ है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इन पांच मार्गों का होगा निर्माण
1. अमरगढ़ से लौहरौली मिश्र मार्ग
1.00 किमी — ₹122.00 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त ₹41.68 लाख।
2. कुशहरा दासडीह मार्ग से कुशहरा निषाद बस्ती शिव मंदिर तक
1.00 किमी — ₹135.85 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त ₹46.41 लाख।
3. लोहरसन हॉस्पिटल से खरवनिया गांव होते हुए खरवनिया चौराहे तक
1.50 किमी — ₹162.52 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त ₹55.52 लाख।
4. समोगर भौर व्यास मार्ग से कमालीपुरवा होते हुए समदा प्रतापपुर संपर्क मार्ग
2.20 किमी — ₹170.34 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त ₹55.55 लाख।
5. गगनई राय से बौधरा बाबा तक संपर्क मार्ग
2.60 किमी — ₹237.56 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त ₹78.15 लाख।
₹2.77 करोड़ की पहली किस्त जारी
पांचों परियोजनाओं की कुल लंबाई 8.30 किलोमीटर और कुल स्वीकृत लागत ₹828.27 लाख यानी ₹8.28 करोड़ से अधिक है। वहीं प्रथम किस्त के रूप में ₹277.31 लाख यानी ₹2.77 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त की गई है।विधायक अनिल त्रिपाठी जी ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेहदावल के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति का स्वागत करते हुए विधायक अनिल तिवारी के प्रयासों की सराहना की और इसे मेहदावल के ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड