त्योहारों को लेकर आबकारी विभाग अलर्ट, कंपोजिट दुकानों का किया सघन निरीक्षण
संत कबीर नगर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में खलीलाबाद क्षेत्र में कंपोजिट शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की गई।
उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद मय स्टाफ ने मेहदावल बाईपास स्थित कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप एवं खलीलाबाद बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डिजिटल अल्कोहल मीटर से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता की जांच की गई। आबकारी विभाग द्वारा दुकानों पर उपलब्ध शराब की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार पूरे जनपद में स्थित कंपोजिट दुकानों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड