कृषि विभाग में चयनित 36 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र
सीएम योगी ने प्रदेश के 3446 प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र, जनपद में हुआ सजीव प्रसारण
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेश के 3446 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नव चयनित प्राविधिक सहायकों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित 36 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रतिनिधि एमएलसी अमरीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के उत्थान, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करता है। इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में प्राविधिक सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं मनोभाव के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 23 जून 2026 को घोषित परिणाम के क्रम में प्रदेश में 3446 प्राविधिक सहायकों का चयन हुआ है। इसी क्रम में संत कबीर नगर जनपद में कृषि विभाग के लिए 36 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी का चयन हुआ, जिन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित नव चयनित प्राविधिक सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड