रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का उपहार, महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा

Ashwini Kumar Pandey

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा उपहार, 27–29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। साथ ही प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27, 28 और 29 अगस्त 2026 तक एक सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा योजना का सांकेतिक स्मार्ट कार्ड वितरित किया तथा महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।
इसी क्रम में संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और रोजगार को केंद्र में रखकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं एफपीओ, ओडीओपी, एमएसएमई और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं तथा सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए ऐतिहासिक उपहार है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा मिलेगी, जबकि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक सभी महिलाओं को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है तथा सभी विभागों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में उर्मिला त्रिपाठी, संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, सुनीता अग्रहरि, ऊषा पाण्डेय, किरन प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां उपस्थित रहीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी