रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली पुलिस मुस्तैद, बारावफात त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी