दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, जालसाजी कर था फरार
बैंक आफ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 39.70 लाख रुपये का लोन लेने के आरोपित सिपाही नितेश कुमार यादव को कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार नितेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विदेश से लौटने के दौरान 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
33 वर्षीय नितेश कुमार यादव देवरिया जिले के भाटपाररानी के जोगउर गांव का रहने वाला है। बैंक आफ बड़ौदा गोरखपुर के उप क्षेत्रीय प्रमुख आशीष सिंह ने 16 अगस्त 2024 को कैंट थाने में नितेश यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नितेश विदेश चला गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 अगस्त को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गोरखपुर लाई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड