अयोध्या पुलिस ने दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली,हसीब पर 8, अमन हाशमी पर 6 मुकदमे दर्ज
अयोध्या पुलिस ने दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कार्रवाई SSP डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर कोतवाली रुदौली और कोतवाली अयोध्या पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली रुदौली क्षेत्र के फिरोजपुर मख्दूमी निवासी मो. हसीब उर्फ चुन्नू पुत्र छोट्टन खां की हिस्ट्रीशीट HS नंबर 08ए के तहत खोली गई है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
इन मुकदमों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट, महिला संबंधी अपराध और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। हसीब के खिलाफ कोतवाली रुदौली और पटरंगा थाने में भी मामले दर्ज हैं।
इसी तरह, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के हल्कारा का पुरवा निवासी अमन हाशमी उर्फ गुलाम रब्बानी पुत्र गुलाम मोईनुद्दीन की हिस्ट्रीशीट एचएस नंबर 07बी के तहत खोली गई है।
पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ वर्ष 2021 से 2025 के दौरान कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसना, रास्ता रोकना और तोड़फोड़ जैसी धाराएं शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए यह कार्रवाई की है। अब उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड