बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर महुली पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक
संतकबीरनगर, महुली। आगामी बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरेहक़, दोकड़ा पहुंचकर आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की।
बैठक में जुलूस के समय, निर्धारित मार्ग, संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
महुली पुलिस ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बारावफात के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड